9 महीने से गुमशुदा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी के लगे पोस्टर, लिखा है- जहां कहीं भी हो वापस आ जाओ

चित्रकूट। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर स्थानीय लोगों ने लगाया है। उनका कहना है कि पिछले नौ महीने से नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी नगर पंचायत कार्यालय नहीं आईं हैं। इतने लंबे समय तक नगर पंचायत अध्यक्ष के अपने कार्यालय नहीं पहुंचने से परेशान लोगों ने आखिरकार ये रास्ता अपनाया। कई जगह पर इन पोस्टर्स को लगाया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष की गुमशुदगी के पोस्टर

नगर पंचायत अध्यक्ष की गुमशुदगी के पोस्टर

आपने अकसर देखा होगा कि लोग अपने क्षेत्र के विधायक या फिर सांसद के गुमशुदा होने के पोस्टर लगाते हैं। इसमें वो बताते हैं कि उनके क्षेत्र के विधायक या फिर सांसद कितने दिनों से जनता के बीच नहीं पहुंचे हैं। ऐसा ही एक पोस्टर चित्रकूट में भी लगाया गया है। ये पोस्टर चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी की गुमशुदगी को लेकर है। नगर क्षेत्र की जनता की ओर से लगाए पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा है, गुमशुदा की तलाश, फिर नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी का नाम है।

9 महीने से नगर पंचायत कार्यालय नहीं आने का आरोप

9 महीने से नगर पंचायत कार्यालय नहीं आने का आरोप

लगाए गए पोस्टर में जो संदेश लिखा है वो इस प्रकार है- "विगत 9 महीने से चित्रकूट से लापता हैं। जिस किसी सज्जन को मिलें कृपया चित्रकूट भेजने की कृपा करें।" आगे लिखा है कि "प्राची चतुर्वेदी आप जहां कहीं भी हो चित्रकूट वापस आ जाओ तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा।"

लोगों ने की जल्द लौट आने की अपील

लोगों ने की जल्द लौट आने की अपील

बता दें कि चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी के बारे में कहा जा रहा है कि वो पिछले नौ महीने से नगर पंचायत कार्यालय नहीं आई हैं। इतने लंबे समय से उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+