चिटफंड केस में ममता ने जो SIT बनाई उसी ने सबूत कर दिए नष्ट: CBI
नई दिल्ली। चिटफंड मामले में कार्रवाई कर रही सीबीआई को पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार शाम को कोलाकाता में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास के बाहर हिरासत में ले लिया और करीब दो घंटे तक चले हाइवॉल्टेज ड्रामे के बाद एजेंसी के पांच अधिकारियों को रिहा कर दिया। इस बीच अंतरिम सीबीआई प्रमुख एम नागेश्वर राव ने रविवार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर चिट फंड मामलों में सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'उनके (राजीव कुमार) खिलाफ सबूत हैं, उन्होंने इस सबूत को नष्ट करने और न्याय में बाधा डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'

राव ने कोलकाता पुलिस द्वारा सीबीआई टीम को हिरासत में लेने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीबीआई रविवार को पुलिस कमिश्नर कुमार से पूछताछ करने गई थी, जहां स्थानीय पुलिस ने ही जांच अधिकारियों को ही हिरासत में लिया।
राव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद चिट फंड मामलों की जांच करने के लिए बंगाल सरकार ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को राजीव कुमार की अध्यक्षता में गठन किया था, जिसके सबूत नष्ट कर दिए गए।
राव ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार इन चिट फंड मामलों की जांच कर रहे हैं। वर्तमान में कोलकाता पुलिस आयुक्त रहे राजीव कुमार की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से पहले सरकार द्वारा एक SIT का गठन किया गया था। राव का आरोप है कि उन्होंने सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। वे सभी दस्तावेजों को सौंपने में हमारा सहयोग नहीं कर रहे हैं और बहुत सारे सबूत तो नष्ट कर दिए गए हैं या गायब किये जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications