रामविलास पासवान ने की थीं दो शादियां, दूसरी पत्नी के बेटे हैं चिराग

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया है, 74 साल के पासवान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी। उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके निधन की पुष्टि की है, चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है, "पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa..."। राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले पासवान ने दो शादियां की थी और चिराग पासवान उनकी दूसरी शादी की संतान हैं।

इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

रामविलास पासवान ने दो शादियां की

रामविलास पासवान ने दो शादियां की

लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से तो दूसरी रीना से 1983 में हुई।

पहली शादी से दो बेटियां

पहली शादी से दो बेटियां

1981 में रामविलास पासवान ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था, उन्हें पहली शादी से दो बेटियां ऊषा और आशा हैं।

दूसरी शादी रीना शर्मा से

दूसरी शादी रीना शर्मा से

1983 में रामविलास पासवान ने रीना शर्मा से शादी की जो कि उस समय एयर होस्टेस थीं और पंजाबी हिंदू फैमली में जन्मीं थी। वो मूलत: अमृतसर की रहने वाली हैं।

चिराग पासवान दूसरी शादी से

चिराग पासवान दूसरी शादी से

रीना से राम विलास पासवान को दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं, बेटे का नाम चिराग पासवान हैं।

1981 में पहली पत्नी से तलाक

1981 में पहली पत्नी से तलाक

रामविलास पासवान ने लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार खुलासा किया था कि उन्होंने 1981 में पहली पत्नी से तलाक लिया था।

बॉलीवुड में फ्लॉप

बॉलीवुड में फ्लॉप

चिराग बॉलीवुड में हीरो बनना चाहते थे उनकी साल 2011 में एक फिल्म 'मिले हम ना मिले तुम' आयी थी जो बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही।

जमुई से सांसद

जमुई से सांसद

इसके बाद चिराग अपने पापा के साथ राजनीति में एक्टिव हो गये और साल 2014 में वो जमुई से सांसद चुने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+