नीतीश के 'आखिरी चुनाव' पर चिराग पासवान का तंज, 'साहब, मैदान छोड़ कर भाग चुके हैं, ऐसों पर कौन विश्वास करेगा'

नीतीश के 'आखिरी चुनाव' पर चिराग पासवान का तंज, 'साहब, मैदान छोड़ कर भाग चुके हैं, ऐसों पर कौन विश्वास करेगा'

पटना: Bihar Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव-2020 में प्रचार के आखिरी दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में कहा, 'यह चुनाव मेरा आखिरी चुनाव है।' (CM Nitish Kumar last election' statement) नीतीश कुमार के इस बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान (LJP chief Chirag Paswan) ने कहा है कि वो मैदान छोड़ कर भाग चुके हैं, ऐसे लोगों पर कौन विश्वास करेगा। चिराग पासवान ने एक के बाद कई ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, ''साहब ने कहा है की यह उनका आखिरी चुनाव है। इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएंगे नहीं। अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे। अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जेडीयू। फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग?''

Recommended Video

    Bihar Election: Nitish Kumar पर Tejashwi Yadav- Chirag Paswan का बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी
    Chirag Paswan

    अपने एक अन्य ट्वीट में चिराग पासवान ने कहा, जेडीयू प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आप के बच्चे को पलायन पर मजबूर करेगा। बिहार को और बर्बाद नहीं होने देना है। #असम्भवनीतीश #बिहार1stबिहारी1st #लोजपाभाजपा सरकार के लिए सभी लोजपा और भाजपा के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दें।

    Chirag Paswan

    लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है, नीतीश कुमार जी के सन्यास लेने के बयान के बाद जेडीयू के नेताओ में हड़कंप है। जेडीयू के कई नेता अब बेरोजगार हो गए हैं। इन बेरोजगारों को #बिहार1stबिहारी1st में कोई जगह नहीं दी जाएगी। वह हमेशा बेरोजगार ही रहेंगे। बिहार को अब और बर्बाद नहीं होने देना है।

    चिराग के तंज पर JDU का पलटवार

    'पांच साल का हिसाब' वाले चिराग पासवान के बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ट्वीट कर पलटवार किया। अजय आलोक ने लिखा, 'अभी से मान लिया की अगले 5 साल तो साहब ही रहेंगे , 10 तारीख का इंतजार तो कर लेते ,खैर धन्यवाद। 5 साल बाद साहब भी रहेंगे और जेडीयू भी लेकिन तुमको निगाहें ढूंढेंगी ना जाने तुम कहां होंगे'

    नीतीश कुमार ने 'आखिरी चुनाव' पर क्या कहा?

    चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में चुनावी रैली करने पहुंचे थे। रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि बिहार विधानसभा चुनाव-2020 उनका आखिरी चुनाव है।

    नीतीश कुमार ने कहा, "आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है, ये मेरा आखिरी चुनाव है। अंत भला तो सब भला। अब आप बताइए, इनको वोट दीजिएगा या नहीं। हाथ उठाकर बताइए।"

    बिहार में आखिरी चुनाव 7 नवंबर को 15 जिलों की 78 सीटों पर है। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+