श्राद्ध कर्म से निपटते ही नीतीश पर हमलावर हुए चिराग पासवान, बोले- नीतीश राज में सिर्फ घोटाले हुए

श्राद्ध कर्म से निपटते ही नीतीश पर हमलावर हुए चिराग पासवान, बोले- नीतीश राज में सिर्फ घोटाले हुए

पटना: Bihar Assembly election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर अब लोक जनशक्ति पार्टी ( Lok Janshakti Party (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (chirag paswan) अब फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं। अपने पिता रामविलास पासवान के श्राद्ध कर्म से निपटते ही चिराग पासवान चुनाव प्रचार में लग गए हैं। चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि वह नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी पार्टी जेडीयू के विरोध में हैं। चिराग पासवान का दावा है कि वह चुनाव के बाद बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे। चिराग पासवान ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग ने कहा, नीतीश जी की शासनकाल में पिछले पांच साल में सिर्फ घोटाले हुए हैं, अगर सत्ता में आया तो घोटाले के आरोपियों तो जेल भेजूंगा।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Chirag Paswan बोले- Nitish Kumar राज में सिर्फ घोटाले हुए | वनइंडिया हिंदी
    Chirag Paswan

    चिराग बोले- सत्ता में आते ही घोटाले की जांच करवाऊंगा, दोषी जाएंगे जेल

    चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ''विकास के कार्यों को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदेश सरकार का ईमानदार होना जरूरी होता है। पिछले 5 साल में आदरणीय नीतीश कुमार जी के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं। चुनाव के बाद सरकार आते ही सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच करवाऊंगा और दोषियों को जेल भेजूंगा।''

    चिराग पासवान ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''आप सभी के आशीर्वाद से बिहार को फर्स्ट बनाने के लिए निकल पड़ा हूं। कई सारे नए साथी #बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ जुड़ कर, युवा बिहार नया बिहार के लिए, अपना पसीना बहा रहे है। आप सभी से अपील है की आने वाले 20 दिन सिर्फ बिहार में बदलाव के लिए कार्य करें, ताकि हम सभी अपने बेहतर कल को सुनिश्चित कर सके। लोजपा प्रत्याशी मेरे प्रत्याशी हैं, आप सभी का एक-एक वोट सीधा मुझे मिलेगा।''

    बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इसमें से चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी बीजेपी के खिलाफ एलजेपी अपनी उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वहीं बीजेपी ने चिराग पासवान की पार्टी वोट काटने वाली पार्टी बता दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी साफ कर दिया है कि एनडीए के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+