बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को NDA बैठक में बुलाया, कहा- 'खास साथी हो आप'
Chirag Paswan News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) और एनडीए के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी दिल्ली में 18 जुलाई को होने वाली एनडीए की बैठक में चिरग पासवान को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है।
जेपी नड्डा द्वारा चिराग पासवान को लिए गए पत्र में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बता दें कि, 18 जुलाई की शाम 5 बजे अशोका होटल में होने वाली इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

जेपी नड्डा द्वारा चिराग पासवान को लिखे इस पत्र कहा गया है कि, 'आपकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम साथी है। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुश सहयोगी भी हैं।'
पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 09 सालों में देश के बहुआयामी विकास को नई ऊंचाई प्रदान की है। एनडीए सरकार में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना, आर्थिक प्रगति, देश की रक्षा-सुरक्षा, विदेश में भारत की मजबूत साख सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
पत्र में आगे लिखा गया है कि एनडीए सरकार ने पिछले 9 सालों में सेवा और सुशासन की वास्तविक परिकल्पना को साकार किया है। इसका परिणाम है कि पीएम के नेतृत्व में अमृतकाल का भारत विजन 2047 के नए सपनों को लेकर देश के विकास की याज्ञा को जनभागीदारी व जनविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है।
आगामी 18 जुलाई को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में पीएम की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंधन को न सिर्फ मजबूत बनाता है। बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सृद्धढ़ता प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications