दिल्ली: मजनू के टीला इलाके से चीनी महिला गिरफ्तार, नेपाली साधु के वेश में कर रही थी जासूसी

दिल्ली: मजनू के टीला इलाके से चीनी महिला गिरफ्तार, नेपाली साधु के वेश में कर रही थी जासूसी

Chinese woman Held in Delhi: दिल्ली के मजनू का टीला इलाके से पुलिस ने एक चीनी महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस इस चीनी महिला को भारत में फर्जी पहचान पत्र बनाकर रहने और कथित रूप से 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि महिला भारत में जासूसी करने आई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान चीन के हैनान प्रांत की रहने वाली Cai Ruo के रूप में हुई है। महिला दिल्ली के मजनू के टीला इलाके में नेपाली साधु के वेश में रह रही थी।

DELHI POLICE

फर्जी निकला पहचान पत्र

पुलिस ने बताया कि चीनी महिला ने नेपाल की नागरिक बनकर बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में दिल्ली में रह रही थी। महिला के पास से जो नागरिकता प्रमाण पत्र मिले हैं, उसमें उसने अपना नाम Dolma Lama लिखवाया हुआ था। पहचान पत्र में महिला ने अपना पता नेपाल काठमांडू का दिया था।

2019 में आई थी भारत

जब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से इस आईडी के बारे में पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह एक चीनी नागरिक है और 2019 में भारत आई थी। जानकारी के मुताबिक महिला ने बौद्ध भिक्षु की तरह अपना सिर मुंडन किया हुआ था। वह हमेशा बौद्ध भिक्षुओं की तरह पारंपरिक गहरे लाल रंग के कपड़े पहने रखती थी।

उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, ये पूरा इलाका एक तिब्बती शरणार्थी कॉलोनी है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय है।

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज

चीनी महिला के खिलाफ 17 अक्टूबर को धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना), 467 (सुरक्षा को लेकर जालसाजी), और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में और आगे जांच कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है इस इलाके में उसके और साथी तो नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+