चीनी सैनिकों ने की फिर से भारत में घुसपैठ की कोशिश, आईटीबीपी जवानों ने रोका

नई दिल्ली। एक बार फिर से चीन के नापाक इरादे सामने आये हैं, खबर है कि इस महीने की आठ तारीख को चीनी सैनिकों ने लद्दाख के पैन्गोंग लेक के पास 6 किलोमीटर अंदर तक घुसपैठ की लेकिन वो अपने काम में सफल नहीं हो पायें क्योंकि आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक इस बात के लेकर दोनों देश के सैनिकों के बीच तीन घंटे तक बहस होती रही लेकिन बाद में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस मसले को बात चीत से सुलझा लिया।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने चीनी सैनिकों को रोका

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 8 मार्च को चीन के 11 सैनिक लद्दाख के सिरजाप इलाके में करीब 6 किमी तक अंदर तक चले आये थे जिन्हें भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने वापस जाने के लिए कहा लेकिन वो नहीं माने और बहस करने लगे लेकिन बाद में दोनों ही ओर से अधिकारियों के हस्तकक्षेप की वजह से चीनी जवानों को लौटना पड़ा। गौरतलब है कि जून 2015 में भी चीनी सैनिकों ने ऐसा किया था।

इंटरनेशनल बॉर्डर स्पष्ट ही नहीं है

आपको बता दें कि इंडो-चीन प्रांब्लम का बड़ा कारण ये है कि आज तक यही स्पष्ट नहीं है कि इंटरनेशनल बॉर्डर कहां तक है। भारत कहता है कि उसका इलाका 4000 किमी का है तो चीन कहता है कि नहीं 2000 किमी तक का है। भारत मैकमोहन लाइन को सही कहता है तो चीन उसकी खिलाफत करता है।

पाकिस्तान भी शामिल है इस झगड़े में

इस झगड़े की वजह में पाकिस्तान भी शामिल है क्योंकि उसने अपने अधिकार वाले कश्मीर से अक्साई चीन को चाइना को दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+