Chinese Manjha से गला कटा, CBI कॉन्सटेबल को 20 टांके लगे, बाल-बाल बची जान
Chinese Manjha से गला कटने के बाद गाजियाबाद के सिपाही को 20 टांके लगे। Chinese Manjha cbi office constable ghaziabad injured 20 stiches
Chinese Manjha से गला कटने पर एक सिपाही की जान खतरे में पड़ गई। गाजियाबाद के इस सिपाही को 20 टांके लगाए गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि सीबीआई कार्यालय से जुड़े एक कॉस्टेबल की जान पतंग की डोर के कारण खतरे में पड़ गई।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का ये कॉन्सटेबल उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब एक प्रतिबंधित चाइनीज मांझे (पतंग की डोर) से उसकी गर्दन कट गई। हादसा उस समय हुआ जब कॉन्सटेबल अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।
30 साल के कॉन्सटेबल गौरव अरोड़ा बुधवार को विजय नगर पार कर रहे थे, इसी समय उन्हें अपने गले में तेज दर्द महसूस हुआ। चक्कर आने के कारण लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़े कॉन्सटेबल गौरव को। राहगीरों ने पास के एमएमजी अस्पताल पहुंचाया।
टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया कि कॉन्सटेबल गौरव का घाव इतना गंभीर था कि डॉक्टरों को 20 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसकी हालत स्थिर है। रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद स्थित सीबीआई कार्यालय में तैनात अंचल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने विजय नगर पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications