कौन कहता है दिवाली पर नहीं बिका चीनी सामान
नई दिल्ली(ब्यूरो) तमाम कोशिशों के बाद भी बाजार में दिवाली पर चीनी पटाखे, गिफ्ट आइटम, झालर, लड़ी और दीये आदि खूब बिके। हालांकि सरकार ने चीनी पटाखों की बिक्री पर सख्ती बरतते हुए उसकी बिक्री नहीं करने को कहा था।

राजधानी के शहदरा के बिजली के माल के कारोबारी अवतार सिंह ने बताया कि दिवाली पर चीनी सामान की धूम इस साल भी रही। गिफ्ट के तौर चीनी कप, गिलास, लंच बॉक्स, लैंप और भगवान की मूर्तियों की जमकर खरीद की गई। बीते कुछ वर्षों से महंगाई के चलते लोग त्योहारों पर सस्ती चीज ज्यादा खरीदने पर जोर दे रहे हैं।
सजावटी समाना बिका
जानकारो ने बताया कि कि इस बार भी राजधानी के बाजारो में तरह-तरह के सजावटी सामान, लडिय़ां आदि की बिक्री की जाती है और चीन से भी काफी मात्रा में किस्म-किस्म के सजावटी सामान का आयात किया गया था।
सस्ता और आकर्षक होने के कारण चीनी सामान को लोग भी खूब पसंद करते हैं, यही वजह है कि बाजारों में इसकी बिक्री होती है।
जानकारों ने कहा कि चीन से मंगाई भगवान की मूर्तियों और फोटो फ्रेम की अच्छी मांग रही और सब बिक गए लेकिन देसी सामान की बिक्री पिछले साल के मुकाबले कम ही रही।
गुप्ता ने कहा कि चीनी सामान सस्ते होने से ग्राहक भी इसे खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। हालांकि गुणवत्ता के लिहाज से देसी उत्पाद चीनी सामान से कहीं बेहतर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications