10 सितंबर को मॉस्को में मिलेंगे भारत और चीन के विदेश मंत्री, बॉर्डर पर डिसइंगेजमेंट पर होगी चर्चा!
नई दिल्ली। चार सितंबर को रूस की राजधानी मॉस्को में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीटिंग की। अब 10 सितंबर को मॉस्को में विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने चीनी समकक्ष वांग वाई से मुलाकात करेंगे। राजनाथ और चीनी जनरल की चार सितंबर को हुई मीटिंग भारत-चीन टकराव के बीच पहली बड़ी मीटिंग थी। इस पर सबकी नजरें टिकी थीं लेकिन यह बेनतीजा खत्म हो गई। अब एक बार फिर जयशंकर और वांग वाई की मीटिंग पर नजरें टिक गई हैं। माना जा रहा है कि मुलाकात में दोनों के बीच लद्दाख में संपूर्ण डिसइंगेजमेंट पर चर्चा हो सकती है।

Recommended Video
प्रोटोकॉल फॉलो करने पर जोर
चीन के स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री वांग वाई बुधवार शाम मॉस्को पहुंचेंगे। यहां पर अगले दिन यानी 10 सितंबर को उनकी मुलाकात जयशंकर से होगी। दोनों नेता शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट से अलग मुलाकात करने वाले हैं। मीटिंग कितने बजे होगी इस पर अभी विचार-विमर्श जारी है। जयशंकर, मंगलवार शाम मॉस्को पहुंचेंगे। दोनों विदेश मंत्रियों की यह पहली मुलाकात है और इस दौरान जयशंकर पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) को पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट और डी-एस्कलेशन के लिए कह सकते हैं। भारत की तरफ से चीन को द्विपक्षीय समझौतों और साल 1993 से बने प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए कहा जाएगा।
बॉर्डर की स्थिति बदल रहा चीन
पांच सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे के साथ हुई अपनी मीटिंग पर बयान दिया था। रक्षा मंत्री ने चीन को स्पष्ट कर दिया है कि दोनों पक्षों को राजनयिक और मिलिट्री चैनल्स के जरिए वार्ता जारी रखनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि चीनी सेना की तरफ से आक्रामक तौर पर कार्रवाई हो रही है। चीन भारी संख्या में जवानों को तैनात कर रहा है और बॉर्डर की स्थिति को बदलने की कोशिशें कर रहा है। राजनाथ ने भी इस बात पर जोर दिया कि चीन को पूर्ण रूप से डिसइंगेजमेंट और डिएस्कलेशन को सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में जो भी हालात सीमा पर हैं, उन्हें जिम्मेदारी से संभालना होगा। वहीं चीन की तरफ से इस मुलाकात के बाद बॉर्डर पर हालात के लिए पूरी तरह से भारत को जिम्मेदार ठहरा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications