Trump Birthday UFC Event: व्हाइट हाउस बनेगा अखाड़ा, चलेंगे लात-घूंसे! ट्रंप के बर्थडे प्लान से दुनिया हैरान
Donald Trump Birthday UFC Event: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन को लेकर एक ऐसा प्लान सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। खबर है कि 14 जून को व्हाइट हाउस में पहली बार UFC फाइट्स आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए साउथ लॉन में खास फाइट एरिया बनाया जा रहा है, जहां हजारों लोग लाइव मुकाबले देखेंगे।
इतना ही नहीं, बाहर बड़ी स्क्रीन लगाकर लाखों लोगों को मुफ्त में फाइट दिखाने की तैयारी है। इस इवेंट को अमेरिका के 250वें स्थापना वर्ष के जश्न से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

व्हाइट हाउस में पहली बार होगा UFC मुकाबला
Ultimate Fighting Championship यानी UFC दुनिया की सबसे बड़ी MMA संस्था मानी जाती है। अब पहली बार इसके मुकाबले व्हाइट हाउस परिसर में कराने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ लॉन में अस्थायी फाइट एरिया बनाया जाएगा, जहां करीब 4 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। वहीं बाहर एलिप्स फील्ड में बड़ी स्क्रीनें लगेंगी ताकि हजारों लोग मुकाबले मुफ्त में देख सकें। यह आयोजन ट्रंप के जन्मदिन और अमेरिका के 250वें स्थापना समारोह दोनों को खास बनाने के लिए प्लान किया गया है।
ये भी पढ़ें: Trump Photo On Dollar: ट्रंप पहले जिंदा शख्स जो छपेंगे डॉलर पर! किस नोट पर होगी फोटो? क्या कहता कानून?
ट्रंप का आइडिया, डाना व्हाइट की जिम्मेदारी
UFC के अध्यक्ष Dana White ने बताया कि व्हाइट हाउस में फाइट कराने का आइडिया खुद ट्रंप ने दिया था। डाना व्हाइट के मुताबिक ट्रंप लंबे समय से चाहते थे कि कोई बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो। उन्होंने कहा कि इतने बड़े राजनीतिक और ऐतिहासिक स्थल पर UFC कराना उनके लिए भी बेहद खास अनुभव है। डाना व्हाइट ने यह भी कहा कि उन्हें कभी-कभी यकीन नहीं होता कि उनका खेल अब दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं तक पहुंच चुका है।
जस्टिन गेथजी और इलिया टोपूरिया की फाइट पर नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास इवेंट में अमेरिकी स्टार फाइटर Justin Gaethje और जॉर्जिया के चर्चित फाइटर Ilia Topuria के बीच मुख्य मुकाबला हो सकता है। हालांकि आधिकारिक फाइट कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन फैंस में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। खिलाड़ियों का वेट-इन कार्यक्रम लिंकन मेमोरियल में कराने की योजना भी बनाई गई है। ट्रंप ने खुद कहा कि UFC टिकटों को लेकर लोगों में अलग ही तरह की दीवानगी देखने को मिल रही है।
ट्रंप और UFC की दोस्ती बहुत पुरानी है
राजनीति में आने से पहले ट्रंप ने अपने होटल और कैसीनो में UFC मुकाबले आयोजित कराने की इजाजत दी थी। उस दौर में कई लोग MMA को हिंसक खेल मानते थे और इससे दूरी बनाते थे। लेकिन ट्रंप ने UFC को मंच दिया। इसके बदले डाना व्हाइट हमेशा ट्रंप के समर्थक बने रहे। उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भी ट्रंप के समर्थन में भाषण दिया था। दोनों की दोस्ती अब इतनी मजबूत मानी जाती है कि ट्रंप खुद UFC के सबसे बड़े प्रमोटर्स में गिने जाते हैं।
ये भी पढे़ं: Jean Carroll Case: 'मुझे धकेला फिर टाइट्स नीचे खींची’, ट्रंप पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कौन? होगा एक्शन?
33 साल में छोटे टूर्नामेंट से ग्लोबल ब्रांड बना UFC
UFC की शुरुआत 1993 में हुई थी। उस समय अलग-अलग फाइटिंग स्टाइल्स के बीच मुकाबले कराए जाते थे ताकि पता चल सके कि सबसे असरदार तकनीक कौन सी है। शुरुआती दौर में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु फाइटर Royce Gracie ने सबको चौंका दिया था। बाद में बॉक्सिंग, कुश्ती, कराटे और किकबॉक्सिंग जैसी तकनीकों का मिश्रण MMA की पहचान बन गया। 2001 में डाना व्हाइट और फर्टिटा भाइयों ने UFC खरीदा और इसे दुनिया का सबसे बड़ा फाइटिंग ब्रांड बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications