शराब रखने के आरोप में चीनी नागरिक हिरासत में

शराब की बोतलें
Getty Images
शराब की बोतलें

पटना पुलिस ने रविवार की रात शराब रखने के आरोप में एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है.

पटना पुलिस ने रविवार को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद इलाके में स्थित एक निजी अपार्टमेंट में चीनी नागरिकों के कमरे से शराब की बोतलें बरामद की हैं.

पुलिस कार्रवाई के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अनिल कुमार सिंह ने बताया, "पुलिस को ऐसी सूचना थी कि शराब की पार्टी चल रही है. इसी जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई."

"छापेमारी में अपार्टमेंट के दो कमरों से शराब की दो बोतलें बरामद हुई हैं जिनमें से एक बोतल की शराब का उपभोग भी हुआ है."

पुलिस के मुताबिक़ इस अपार्टमेंट में चीनी मोबाइल कंपनी ओप्पो के नौ विदेशी कर्मचारी अभी रह रहे हैं.

हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक को पटना के गर्दनीबाग थाने में रखा गया है.


बिहार शराब बंदी
Prashant Ravi/BBC
बिहार शराब बंदी

बार-बार पूछे जाने पर भी पुलिस ने चीनी नागरिक का नाम बताने से इनकार कर दिया है. हालांकि समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक का नाम वू चुआंगगयोंग है.

ग़ौरतलब है कि बिहार में साल 2016 के पांच अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू है. नए शराबबंदी कानून के तहत किसी भी तरह का शराब का सेवन, इसे अपने पास रखना और इसकी खरीद-बिक्री दंडनीय अपराध है.

इतना ही कानून के मुताबिक़ किसी मकान में शराब मिलने पर उस मकान को जब्त करने तक का प्रावधान है.

हालांकि इस कड़े कानून के विरोध और आलोचना के बाद बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है कि बिहार सरकार आने वाले दिनों में इसमें संशोधन करेगी.

ये संशोधन क्या-क्या होंगे, उन्हें अब तक सरकार ने सामने नहीं रखा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+