India-China border issue:भारत का आरोप- एलएसी पर तनाव और हिंसा के लिए चीन जिम्मेदार

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में तनाव के बीच आज भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन को हालिया संघर्ष को लेकर आगाह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ने सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच हुए विभिन्न समझौतों का पालन नहीं कर रहा है जिससे सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनातनी है। मंत्रालय ने कहा कि, मई की शुरुआत से ही चीन एलएसी की तरफ भारी मात्रा में सैनिकों की तैनाती कर रहा है। यह कई तरह के द्विपक्षाय समझौतों का उल्लंघन है। दोनों देशों के बीच 1993 में एक समझौता हुआ था जिसके तहत सीमा पर गोलीबारी नहीं हो सकती है।

China responsible for tension and violence on LAC: India

Recommended Video

    India China Border Dispute: Galwan Valley में पीछे हटे चीन के सैनिक | वनइंडिया हिंदी

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि, कहा कि, भारत चीन विवाद-भारत की सेना ने कभी सीमा का उल्लंघन नहीं किया न कोई भड़काऊ करवाई की। मई से ही चीनी सेना का सीमा पर अवैध जमावड़ा शुरू हो गया था। भारत ने सिर्फ ऐहतियाती कदम उठाए। प्रवक्ता ने कहा कि, हाल के दिनों में भारत-चीन बॉर्डर के वेस्टर्न सेक्टर को लेकर महने अपनी स्थिति साफ की है। 20 जून के बयान में तथ्यों का जिक्र किया गया था और यह बताया गया था कि चीन की तरफ से उठाए गए कदमों की वजह से तनाव बढ़ा और 15 जून को जवानों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई हताहत हुए।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि, मई की शुरुआत में चीनी पक्ष ने गलवान वैली में भारत की सामान्य पट्रोलिंग को बाधित करने का प्रयास किया। इस तनातनी पर द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल्स के अनुसार चर्चा हुआ। सैन्य और राजनयिक माध्यमों से हमने विरोध दर्ज कराया और साफ किया कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद 6 जून को सीनियर कमांडरों की बैठक हुई और पीछे हटने एवं तनाव कम करने पर सहमति बनी। दोनों पक्ष यथास्थति से बरकरार रखने पर सहमत हुए।

    उन्होंने कहा कि चीन एकतरफा कार्रवाई करके वास्तविक नियंत्रण रेखा में बदलाव करना चाहता है। गलवान घाटी क्षेत्र में उसके सैनिकों का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना, गलवां में जमे रहना, सैन्य तैयारी बढ़ाना, इसी का परिचायक है। अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और सद्भाव का पक्षधर है, लेकिन चीन की एकतरफा कार्रवाई को देखते हुए वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सैन्य तैयारी करनी पड़ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+