कोरोना पर चीन ने बनाई एनिमेशन फिल्म, अमेरिका का उड़ाया मजाक
नई दिल्ली। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है। अब तक 34 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिस वजह से ग्लोबल इकोनॉमी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कोरोना से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है, जहां दस लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस को चाइनीज वायरस बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने दुनिया की इस हालात के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया हैं। वहीं अब चीन ने एक एनिमेशन फिल्म के जरिए अमेरिका का मजाक उड़ाते हुए उसे जवाब दिया है।
Recommended Video

फ्रांस में चीन की असेंबली के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 1.39 मिनट की एक एनिमेशन फिल्म पोस्ट की गई है। इस फिल्म में चीन ने दिखाया कि कैसे वो बार-बार दिसंबर से अमेरिका को कोरोना के खतरे से आगाह करता रहा, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप उसे नजरअंदाज करते रहे। वीडियो के जरिए चीन ने कहा कि वो लगातार कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी कदम उठा रहा था, जबकि अमेरिका सिर्फ उसकी आलोचना कर बातें बना रहा था। इस वीडियो को Once Upon a Virus...कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। ट्विटर पर वीडियो अपलोड होते ही ये वायरल हो गया। अबतक इस पर 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यू आए हैं।
Once Upon a Virus... pic.twitter.com/FY0svfEKc6
— Ambassade de Chine en France (@AmbassadeChine) April 30, 2020
ट्रंप ने चीन को ठहराया जिम्मेदार
दो दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर से चीन पर तीखा हमला बोला था। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने इस बात के सबूत देखे हैं कि जो साफ करते हैं कोरोना वायरस चीन के वुहान लैब से ही मिला और यहीं से इसका विस्तार शुरू हुआ। उन्होंने चीन को धमकी देते हुए कहा था कि वह कोरोना वायरस संकट के चलते नए टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप से जब रिपोर्टर्स ने पूछा कि आप कैसे इतने भरोसे के साथ कह सकते हैं कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना फैला, क्या आपने इसके सबूत देखे हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि हां मैंने देखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications