चीन तैयार कर रहा है 'फ्लाइंग ट्रेन', हवाई जहाज से भी तीन गुना ज्यादा स्पीड

बीजिंग। जहां एक तरफ भारत की रेल व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और आए दिन ट्रेन एक्सीडेंट की घटनाएं हो रही है तो वहीं, दूसरी तरफ पड़ोसी देश चीन स्पीड और रेल सेफ्टी के मामले में भारत से कई साल आगे जा चुका है। चीन अब अपने देश के लोगों के लिए हवा से बातें करने वाली ट्रेन का निर्माण करने जा रहा है, जिसकी स्पीड सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। चीन के स्पेस कॉन्ट्रेक्टर के अनुसार इस ट्रेन की स्पीड 4000kmph हो सकती है। चीन ने अपनी इस नई ट्रेन का नाम 'हाई स्पीड फ्लाइंग ट्रेन' रखा है।

हवाई जहाज से तीन गुना ज्यादा तेज

हवाई जहाज से तीन गुना ज्यादा तेज

अगर चीन का यह प्लान सफल हो गया तो इसकी स्पीड घरेलू हवाई जहाज से भी तीन गुना ज्यादा हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए चाइना ऐरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन (CASIC) ने 200 से ज्यादा पैटेंट तैयार किए हैं। इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले इंजीनियर्स का पहला लक्ष्य ट्यूब सिस्टम से ट्रेन की स्पीड 1000kmph तक पंहुचाई जाए।

हाइपरलूप ट्रेन से तीन गुना ज्यादा स्पीड

हाइपरलूप ट्रेन से तीन गुना ज्यादा स्पीड

चीन की हाई स्पीड फ्लाइंग ट्रेन भी एलोन मास्क के हाइपरलूप आइडिया की तरह ही है, जो वैक्यूम ट्यूब में दौड़ेगी। मास्क के हाइपरलूप ट्रेन की स्पीड सिर्फ 1,200kmph है लेकिन चीन की हाई स्पीड फ्लाइंग ट्रेन की स्पीड तीन गुना ज्यादा है। हाइपरलूप ट्रेन का बारे में अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि यह ट्रेन चुंबकीय शक्ति पर आधारित तकनीक है। जिसके अंतर्गत खंभों के ऊपर (एलीवेटेड) पारदर्शी ट्यूब बिछाई जाती है। इसके भीतर बुलेट जैसी शक्ल की लंबी सिंगल बोगी हवा में तैरते हुए दौड़ती है।

दुनिया भर में चलेगी यह ट्रेन

दुनिया भर में चलेगी यह ट्रेन

इस द्रुतगति ट्रेन को सिर्फ चीन तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि कॉन्ट्रेक्टर्स ने इसे आने वाले समय में दक्षिण एशिया और मिडल ईस्ट समेत यूरोप और अफ्रीका तक पहुंचाने का प्लान है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं दी है। चीन की हाई स्पीड फ्लाइंग ट्रेन दुनिया की बुलेट ट्रेन की स्पीड से 10 गुना ज्यादा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+