POK में चीन पाक आर्थिक कॉरिडोर अवैध, हमारा चिंतिंत होना स्वाभाविक- भारत
नई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर में भारत के रास्ते चीन पाक इकॉनमिक कॉरिडोर अवैध है। इसलिए स्वाभाविक रूप से हमें चिंता होगी। यह बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कही।

उन्होंने कहा कि अगर बलूचिस्तानम में मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा तो हम उस पर चिंता जाहिर करेंगे। वास्तविक हस्तक्षेप बॉर्डर पार से आतंक फैलाना है।
स्वरूप ने आगे कहा कि पाकिस्तान चाहे जितने पत्र संयुक्त राष्ट्र को लिखे लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदेलगी। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। स्वरूप ने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि जम्मू कश्मीर का हिस्सा अवैध रूप से पाक के कब्जे में है।












Click it and Unblock the Notifications