बाबा रामदेव बोले, भारत से पैसे कमाकर पाकिस्तान की मदद करता है चीन
बाबा रामदेव ने कहा है कि चीन भारत से पैसे कमाता है और पाकिस्तान की मदद करता है, इसलिए उन्होंने चीन के सामान का बहिष्कार करने के लिए कहा था।
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव ने चीन के सामान का बहिष्कार करने की बात कही थी। अब बाबा रामदेव ने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था। बाबा रामदेव ने कहा कि चीन भारत से पैसे कमाता है और पाकिस्तान की मदद करता है, इसलिए उन्होंने चीन के सामान का बहिष्कार करने के लिए कहा था।

रामदेव ने यह बात द एक्सप्रेस ग्रुप के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर अनंत गोयनका और नेशनल ओपिनियन एडिटर वंदिता मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान दिल्ली के एक्सप्रेस अड्डा में मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने के पीछे उनका मकसद चीनी प्रशासन पर दबाव बनाना है।
जब रामदेव से पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग पर बात की गई उन्होंने कहा- कलाकार आतंकवादी नहीं हैं। लेकिन क्या इन लोगों में आत्मा नहीं है? वे लोग सिर्फ अपनी फिल्मों के बारे में सोच रहे हैं, करोड़ों कमा रहे हैं और बिरयानी खा रहे हैं। वह उरी या फिर कहीं और होने वाली निर्मम हत्याओं की निंदा क्यों नहीं करते हैं।
हालांकि, 5000 करोड़ के टर्वओवर वाली पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के फाउंडर रामदेव ने कहा कि वह पाकिस्तान में भी योगा कैंप खोल सकते हैं, क्योंकि योगा भी एक कला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान में पतंजलि की एक यूनिट भी खोलेंगे।
बाबा रामदेव ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों की तरह ही वह कोई भी मुनाफा हीं छोड़ेंगे। वे बोले कि कमाए गए पैसों का इस्तेमाल वह पाकिस्तान के लोगों की भलाई के लिए करेंगे।
सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए उन्होंने कहा- किसी राक्षस को मारना हिंसा (उल्लंघन) नहीं है। मुझे लगता है कि मोदीजी दाउद इब्राहिम, मसूद अजहर और हाफिज सईद का भी खात्मा कर देंगे, ताकि लोगों को उनसे कालेधन और गरीबी उन्मूलन को लेकर जो शिकायत है, उसे भूल सकें।
रामदेव ने कहा- मैंने मोदीजी को एक ट्वीट भी किया है कि उन्हें बुद्ध और युद्ध के बारे में साथ-साथ बात करनी चाहिए। क्रांति के बिना कभी भी शान्ति नहीं पाई जा सकती है।
सरकार के काम से संतुष्ट होने के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि एक योगी कभी भी खुश या नाखुश नहीं हो सकता है। मैं इस समय कहीं बीच में हूं। मुझे उन्मीद है कि मोदी भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री साबित होंगे। मैं उन पर भरोसा करता हूं।
राजनीति के बारे में रामदेव ने कहा कि राजनीति उनका मुख्य काम नहीं है और वह कभी भी को राजनीतिक पोस्ट नहीं लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications