अगले हफ्ते मिलेंगे भारत और चीन के सुरक्षा सलाहकार
इस मुलाकात का उद्देश्य दोनों देशों की बीच के संबंधों में आए गतिरोधों को दूर करने पर होगा। साथ ही, कई मुख्य मुद्दों पर भी बात होगी।
बीजिंग। भारत और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अगले हफ्ते मिलेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने पर बात करेंगे। इस मुलाकात में भारत की एनएसजी में सदस्यता पर भी बात की जाएगी।

साथ ही चीन द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर को बैन करने को ब्लॉक किया था, जिस पर भी बात होगी। यह मुलाकात अगले हफ्ते नवंबर में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके चीनी समकक्ष येंग जैइची के बीच हैदाराबाद में होगी।
इस मुलाकात का उद्देश्य दोनों देशों की बीच के संबंधों में आए गतिरोधों को दूर करने पर होगा। इस मुलाकात में भारत चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर भी अपनी चिन्ता चीन के सामने रखेगा।
पीओके से होकर चीन से पाकिस्तान तक बनने वाले इस कॉरिडोर का भी भारत विरोध करता आ रहा है। आपको बता दें कि चीन और पाकिस्तान के बीच बनने वाला यह कॉरिडोर करीब 46 अरब डॉलर की लागत से बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications