नहीं सुधरेगा चीन, डोकलाम इलाके में बनवा रहा है हेलीपैड और संतरी चौकी- निर्मला सीतारमण

नई दिल्‍ली। चीन की सीनाजोरी अभी भी जारी है। उसने डोकलाम में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने डोकलाम में गतिरोध स्‍थल से दूर फिर से अपनी तैनाती की है और चीन ने वहां सेना के जवानों के लिए हेलीपैड और संतरी चौकियों का निर्माण किया है। रक्षा मंत्री ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 2017 में बने रहे गतिरोध के समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के जवानों ने खुद को गतिरोध स्थल में अपनी अपनी स्थितियों से दूर फिर से तैनात किया है। हालांकि दोनों पक्षों की संख्या कम हो गयी है।

चीन की सीनाजोरी अभी भी जारी है। उसने डोकलाम में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने डोकलाम में गतिरोध स्‍थल से दूर फिर से अपनी तैनाती की है और चीन ने वहां सेना के जवानों के लिए हेलीपैड और संतरी चौकियों का निर्माण किया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि 'सर्दियों में भी ये सैनिक बने रहें, इसके लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने संतरी चौकियों, खंदकों और हेलीपैड समेत कुछ बुनियादी ढांचों का निर्माण किया है।' आपको बता दें कि रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने पिछले सप्ताह कहा था कि चीन के साथ भारत की सीमा पर हालात संवेदनशील है और इसके गहराने की आशंका है।

इधर डोकलाम विवाद के बाद भारत-चीन सरहद की निगरानी करने वाली ITBP ने भी अपनी सक्रियता अलग-अलग जगहों पर काफी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि पिछले साल जिस तरीके से चीन ने भारत-चीन सीमा के अलग-अलग सेक्टर में कई बार घुसपैठ करने की कोशिश की, उसका तीखा जवाब ITBP की तरफ से दिया गया। ITBP ने जहां कई जगह चीन के निर्माण कार्य को रोका तो दूसरी तरफ प्योंगिंग के इलाके में चीन की तरफ से की जा रही कार्रवाई का जवाब भी आईटीबीपी के जवानों ने दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+