Video: बॉर्डर पर चीन और भारतीय सेना का हुआ आमना-सामना, सवाल पूछने पर इंडियन मेजर ने दिया ऐसा जवाब
नई दिल्ली, 16 दिसंबर। सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना न सिर्फ पाकिस्तान को बल्कि चीन को भी उसी की भाषा में जवाब दे रही है। पिछले साल जून में हुए इंडियन आर्मी और चीनी सेने के संघर्ष में भारत के कई जवान शहीद हुए थे लेकिन उन्होंने चीन के भी बड़ा नुकसान पहुंचाया था। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से दोनों सेनाओं के बीच टकराव की कई वीडियो सामने आती रहती हैं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक और क्लिप वायरल हो रही है। वीडियो में भारतीय सेना का ऑफिसर चीनी सैनिक को करारा जवाब देता नजर आ रहा है।
Recommended Video

सीमा से सामने आया वीडियो
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पीपीई किट पहने चीनी सैनिक भारतीय सेना के ऑफिसर से सवाल-जवाब करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को ट्विटर यूजर नीरज राजपूत ने अपने आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया है। क्लिप में चिनी सैनिक के पूछने पर भारतीय सेना के ऑफिसर अपना नाम 'मेजर कीन कुमार' बताया, वहीं दूसरी ओर वीडियो में इंडियन आर्मी का एक एसएफएफ कमांडो चीनी के तिब्बती सैनिक को पहचान लेता है और दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती है।

बैनर-ड्रिल करते हुए मिले सैनिक
हालांकि वनइंडिया हिंदी टीम इस बात की पुष्टि नहीं करता कि वीडियो कहां का है लेकिन मीडिया रिपोर्ट और भूगौलिक स्थिति को देखते हुए वायरल क्लिप अरूणाचल प्रदेश से सटी एलएसी का प्रतित होता है। वीडियो में दोनों देश के सैनिक बैनर-ड्रिल करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अक्सर एलएसी पर चीन और भारतीय सैनिकों की तरफ से बैनर-ड्रिल किया जाता है। यह ड्रिल तब की जाती है, जब भारत और चीन के सैनिक पैट्रोलिंग के वक्त एक दूसरे के सामने आ जाते हैं।

भारतीय ऑफिसर ने क्यों बताया अपना नाम 'कीन'?
वीडियो फ्रेंड्ली नजर आ रहा है, दोनों तरफ से ऑफिसर एक-दूसरे से मजाकिया अंदाज में बात करते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑफिसर ने मजाकिया लहजे में चीनी सैनिक को अपना नाम 'मेजर कीन कुमार' बताया। दरअसल, जब फौज का कोई जवाब बहुत सवाल-जवाब करता है तो उसे मिस्टर कीन कहा जाता है, लेकिन यहां चीनी सैनिक के सवाल पूछने पर भारतीय ऑफिस ने अपना ही नाम 'कीन' बता दिया।
'Major Keen Kumar' reminds me anecdote of SCO military exercise '18 in #Russia when one Indian journalist asked a CCTV-Military personnel who was carrying camera and smiling towards Indian mediapersons, his name, #Chinese soldier responded 'Ramesh'.
— Neeraj Rajput (@neeraj_rajput) December 15, 2021
Tit for tat now 🤪😁 pic.twitter.com/qz72i3wCty
यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ चीन में बनी वैक्सीन फ्लॉप साबित, दुनियाभर के करोड़ों लोगों को बहुत बड़ा झटका












Click it and Unblock the Notifications