चिमनभाई सापरिया- जामजोधपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी
नई दिल्ली। चिमनभाई सापारिया जामनगर जिले की जामजोधपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वे भाजपा के चुनाव चिन्ह पर इस विधानसभा सीट से अपना दांव आजमाएंगे। चिमनभाई मौजूदा गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। वे कैबिनेट में ऊर्जा एवं कृषि मंत्री हैं। भाजपा में उनकी मजबूत पकड़ है। चिमनभाई पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी कुल चल एवं अचल संपत्ति 2 करोड़ रुपये है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है। 52 वर्षीय चिमनभाई के पिता का नाम धर्मसिंह है।

अगर बात करें जामजोधपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की तो यह गुजरात विधानसभा में सीट नंबर 80 है। जामनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन सीट अनारक्षित है। जामजोधपुर विधानसभा क्षेत्र जामजोधपुर तालुका, लालपुर तालुका और भवंड तालुका के हिस्सों का प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा के धर्मशिभाई चिमनभाई शपारिया यहां के वर्तमान विधायक हैं। इन्होंने 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हरदस करशन खावा अहिर को 28191 वोटों से पटखनी दी थी। जामजोधपुर गुजरात के धनाड्य शहरों में से एक है। इसका सबसे प्रमुक कारण यहां के लोगों के पास अच्छी खेती का होना है।












Click it and Unblock the Notifications