Video:टीचर को मनाने के बाद अब धमकी देने वाला बच्चा वायरल, गुस्से में बोला- 'पापा पुलिस में हैं,गोली मार देगें'
नई दिल्ली, 22 सितंबर: बच्चे मासूम होते हैं, उनकी बोली में कोई बनावटीपन नहीं होता। सोशल मीडिया पर स्कूली छोटे बच्चों के मजेदार वीडियो की भरमार हैं। आए दिन कोई ना कोई बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में एक बच्चे के क्लास में टीचर को मनाने और किस करने का क्यूट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था। वही अब एक बच्चा अपनी टीचर को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है।

अब क्यूट धमकी वाला बच्चा वायरल
सोशल मीडिया पर एक और स्कूली बच्चे का वीडियो सामने आया है, जो अपनी टीचर से काफी गुस्सा कर रहा है। वायरल वीडियो में बच्चे को टीचर डांटती नजर आ रही है, जिसके बाद गुस्से से लाल बच्चा रोते हुए टीचर को अपने पापा के नाम पर धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने में काफी फनी लग रहा है, जो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

पापा के नाम पर बच्चे की टीचर को धमकी
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले कलर की स्कूल ड्रेस पहने बच्चा रुआंसा हो रहा है। टीचर उसे डांट रही है, जिसके बाद रोते हुए बच्चा गुस्से में टीचर से ये कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरे पापा पुलिस में हैं, जिस पर टीचर कहती है कि फिर क्या करें? इसके बाद बच्चा जो आगे कहता है वो काफी मजेदार है।

'पापा मेरे पुलिस में हैं, गोली मार देगें'
जब टीचर बच्चे से कहती है कि आप के पापा पुलिस में हैं तो क्या करे? तो बच्चा आगे कहता है कि मार देगा गोली। टीचर कहती हैं किसको? बच्चा जवाब में बोलता है आपको। संदूक के ऊपर रखी है। इसके बाद बच्चे से टीचर पूछती है कि आपको पढ़ना अच्छा नहीं लगता? बच्चे का गुस्से में अपने टीचर को गुस्सा करना लोगों को काफी भा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
वीडियो को ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है, जिसके बाद कैप्शन में लिखा कि 'मेरा पापा पुलिस में हैं।' इस वीडियो को अब तक 58 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 2400 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स भी अलग-अलग तरीके से अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-मासूम की मासूमियत लेकिन घर वालों को विशेष ध्यान रखने की भी जरूरत है। एक और यूजर ने कमेंट किया बच्चा वो ही बोलता है जो घर में देखता है।












Click it and Unblock the Notifications