VIDEO: पहले नहीं देखी होगी इस तरह से मादा हाथी की डिलीवरी
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा हाथी बच्चा देते हुए दिख रही है। वीडियो काफी खूबसूरत है इसमें कई लोग एक मादा हाथी की डिलावरी करवाने में उसकी मदद कर रहे हैं। आसपास मौजूद कई लोगों ने हाथी के हाथ पैर रस्सी के सहारे पकड़ रखे हैं जिससे बच्चा पैदा होने के बाद कहीं धोखे से उसके पैरों के नीचे ना आ जाए। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक मादा हाथी कैसे अपने बच्चे को जन्म देती है। हालांकि वीडियो में साफ पता चल रहा है कि मादा हाथी बच्चा पैदा करने के दौरान दर्द से चिंघाड़ रही है। बच्चा एक सफेद थैलीनुमा झिल्ली में पैक है और उसके निकलते ही वो झिल्ली फट जाती है और थैली से खून भी निकलता है। हालांकि बच्चा सुरक्षित पैदा हो जाता है जिसे आसपास मौजूद लोग अपने संरक्षण में लेते हैं और उसकी देखभाल करते हैं। ये वीडियो किसी अन्य देश का लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications