मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में बने देश के पहले स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का उद्घाटन
ओडिशा की पटनायक सरकार राज्य में खेल के परिदृश्य को बदलने और एथलीटों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में ओडिशा में भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स साइंस सेन्टर निर्मित करवाया गया जिसका उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक न किया ।

ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में देश का ये सबसे बड़े स्पोर्ट्स साइंस सेंटर देश के पहले व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा के साथ साझेदारी में स्थापित किया गया है। यह भारत के विशिष्ट एथलीटों के लिए सुलभ होगा इसके साथ ही हर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की जरूरतों को व्यापक रूप से पूरा करेगा।
इस मौके पर सीएम पटनायक ने कहा केंद्र की स्थापना खेल प्रतिभाओं को निखारने की राज्य की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञता को एकीकृत करके, केंद्र एथलीटों के विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा जो उन्हें अपनी पूरी क्षमता हासिल करने में सक्षम बनाएगा।
बता दें इस स्पोर्ट्स साइंस सेंटर को विभिन्न गेम के एथलीटों की जरूरतों को पूरा करने लिए डिजाइन किया गया है। इस सेंटर में स्पेशल प्रयोगशालाएं भी निर्मित की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें सुविधाएं और देखभाल मिले। ताकि एथलीटों की क्षमता विकसित हो और उनहें उक्कृष्ठ करने के प्रेरित किया।
ये स्पोर्ट्स साइंस सेंटर एथलीटों की भलाई और विकास के लिए विशेषज्ञों की टीम होगी, जिसमें बायो-मैकेनिस्ट, खेल वैज्ञानिक, फिजियोथेरेपिस्ट, व्यायाम फिजियोलॉजिस्ट, ताकत और कंडीशनिंग विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक, पोषण विशेषज्ञ, खेल मालिश करने वाले और नर्स शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications