मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया, 'मीटिंग में पीएम मोदी ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने को कहा'
नई दिल्ली। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद लॉकडाउन के 30 तक बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। बैठक में मौजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से साफ शब्दों में कहा है कि मीटिंग में पीएम मोदी ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने को कहा है। पीएम मोदी के अलावा सरकारी सूत्रों से भी ऐसी जानकारी मिली है कि पीएम मोदी राज्यों के प्रतिनिधियों से सहमत हैं और लॉकडाउन को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
Recommended Video

शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन का बढ़ाने पर सहमति जताई है। पीएम मोदी ने भी देश में कोरोना संकट को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाने की बात पर सहमति जताई है। वहीं, दूसरी ओर बैठक बाद सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 10 जून तक के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
ममता बनर्जी ने कहा, राज्य में 6 और मामले सामने आए हैं, 11 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में 95 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने कहा, हम बेकरी की दुकानें खोलने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन उचित प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए ताकि कोई उल्लंघन न हो। इसके लिए राज्य के स्कूल 10 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र, उडिशा और पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।
सरकारी सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन बढाने को लेकर अधिकांश राज्यों के अनुरोध पर केंद्र सरकार लॉकडाउन को 2 सप्ताह के लिए आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। बैठक में पीएम मोदी ने कहा, मैं आपके लिए 24 घंटे सातों दिन उपस्थित हूं, देश के सभी मुख्यमंत्री किसी भी समय मुझे COVID-19 पर अपनी सलाह दे सकते हैं। कोरोना के खिलाफ हमें एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: BIKANER : शादी का चूड़ा उतार डॉ. अनिसा ने पहनी PPT किट, जानिए कोरोना वॉरियर की स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications