गुजरात में ईवीएम मशीनों के छेड़छाड़ संभव नहीं- चुनाव आयोग

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के नतीजे आने से पहले जिस तरह से कांग्रेस और हार्दिक पटेल ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे उसपर चीफ इलेक्शन कमिश्नर अचल कुमार ज्योति भरोसा दिलाया है कि ईवीएम मशीनों में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने दी गई है। मुख्य चुनाव कमिश्नर कहा कि ईवीएम टेंपरिंग को लेकर जो लोगों ने सवाल खड़ा किया था उसका पहले ही जवाब दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल्स के जरिए किया गया है, जोकि मतदाताओं को उनका वोट देने के बाद दिखाता है।

election

मुख्य चुनाव कमिश्नर कहा कि ईवीएम मशीनों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि काउंटिंग को देखते हुए सभी जगहों पर चीफ इलेक्शन इलेक्टोरल ऑफिसर ने बेहतर इंतजाम किए हैं। पाटीदार नेता और कांग्रेस सहयोगी हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया था कि एक कंपनी को हायर किया गया है, जिसके 140 इंजीनियरों ने 5000 ईवीएम को हैक कर लिया है। अहमदाबाद कलेक्टर ने हार्दिक पटेल के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ना सिर्फ हार्दिक पटेल बल्कि कांग्रेस ने भी ईवीएम मशीनों पर सवाल खड़ा किया था।

कांग्रेस ने भी हार्दिक पटेल की तरह भारतीय जनता पार्टी पर ईवीएम मशीनों को हैक करने का आरोप लगाया था। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमे कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि वह चुनाव आयोग को निर्देश दे कि 25 फीसदी वीवीपैट मशीनों को सार्वजनिक किया जाए। आपको बता दें कि गुजरात में 182 सीटों पर मतगणना चल रही है, तमाम मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। चुनाव के फाइनल नतीजे शाम को पांच बजे तक आएंगे।

इसे भी पढ़ाएं- हिमाचल प्रदेश मतगणनाः 10 बजे तक की बड़ी बातें, पूर्ण बहुमत की तरफ भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+