चिदंबरम बोले- राज्यपाल के पास सिर्फ विधायकों को समन करने का अधिकारी, विधानसभा सत्र CM गहलोत का हक

नई दिल्ली: राजस्थान में पायलट खेमे को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद से सीएम गहलोत परेशान हैं। वे जल्द से जल्द विधानसभा सत्र चाहते हैं, ताकी फ्लोर स्टेट में बहुमत साबित कर सकें। वहीं राज्यपाल सुप्रीम कोर्ट और कोरोना महामारी का हवाला देते हुए सत्र बुलाने से इनकार कर रहे हैं। अब मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम का बयान सामने आया है। चिदंबरम के मुताबिक राज्यपाल को सीएम के आग्रह पर तुरंत विधानसभा सत्र बुलाना चाहिए।

Chidambaram

Recommended Video

    Rajasthan Crisis: 3 पूर्व कानून मंत्रियों का पत्र, Assembly Session की मिली मंजूरी | वनइंडिया हिंदी

    राजस्थान के सियासी संकट पर चिदंबरम ने कहा कि राज्यपाल के पास केवल विधायकों को समन करने का अधिकार है। एक मुख्यमंत्री (गहलोत) के पास बहुमत नहीं होने का आरोप लगता है और वो फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करना चाहते हैं, तो वे जल्द से जल्द सत्र बुलाने के हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल के रवैये से सभी हैरान हैं, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता देश के सभी राजभवनों के सामने इस मामले की गंभीरता और संविधान उल्लंघन पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध कर रहे हैं।

    पीएम से राज्यपाल की शिकायत
    राजस्थान में जारी सियासी उठापटक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। गहलोत ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र के बारे में रविवार को पीएम मोदी से बात की है और राज्यपाल के 'व्यवहार' के बारे में अवगत कराया है। इससे पहले सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के आवास के सामने धरना देने की बात कही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+