फ्री वैक्सीनेशन ऐलान पर चिदंबरम बोले-सरकार ने अपनी गलतियों से सीखा

नई दिल्ली, जून 7: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई वैक्सीनेशन पॉलिसी का ऐलान किया है। पीएम के नए ऐलान के बाद अब वे कांग्रेस समेत कई पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, अंतर्निहित संदेश यह है कि सरकार ने अपनी गलतियों से सीखा है। लेकिन हमेशा की तरह झांसा देने के लिए, पीएम ने अपनी गलतियों के लिए विपक्ष को दोषी ठहराया हैं।

P Chidambaram

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, अंतर्निहित संदेश यह है कि सरकार ने अपनी गलतियों से सीखा है। उन्होंने दो मौलिक गलतियाँ कीं और उन गलतियों को सुधारने का प्रयास किया। लेकिन हमेशा की तरह झांसा देने के लिए, पीएम ने अपनी गलतियों के लिए विपक्ष को दोषी ठहराया है। चिदंबरम ने कहा कि, किसी ने नहीं कहा कि केंद्र को टीके नहीं खरीदने चाहिए। वह (पीएम) अब राज्य सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहते हैं - वे टीके खरीदना चाहते थे इसलिए हमने उन्हें अनुमति दी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, आइए जानते हैं किस सीएम, किस राज्य सरकार ने किस तारीख को मांग की कि उन्हें टीके खरीदने की अनुमति दी जाए। पंजाब सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को दी गई कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर पी चिदंबरम ने कहा कि, मैं मानता हूं कि पंजाब सरकार को निजी अस्पतालों को वैक्सीन नहीं देनी चाहिए थी। लेकिन उस नीति के लागू होने के कुछ दिनों में निजी अस्पतालों को दिए गए टीकों का अनुपात क्या है? शायद 1-2%। उन्होंने इसे अब ठीक कर दिया है।

उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिस बात को उन्होंने फरवरी में ही कही थी, उसे मानने में प्रधानमंत्री मोदी को चार महीने का लंबा वक्त लग गया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, फरवरी 2021 में मैंने कई बार कहा उसके बाद मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखते हुए सभी को मुफ्त वैक्सीन देने की मैंने अपनी ओर से मांग रखी थी। यह मानने में उन्हें काफी दबाव के बाद 4 महीने का वक्त लगा और आखिरकार उन्होंने हमारी सुनी और जो बात हम कह रहे थे, वो अब लागू करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+