भाजपा किसी भी तरह देश को 'हिंदू राष्ट्र' बनाना चाहती है, एनआरसी, एनपीआर इसी का हिस्सा: चिदंबरम

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा है कि भाजपा किसी भी तरह देश को 'हिंदू राष्ट्र' बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, नागरिकता कानून और देशभर में एनआरसी भाजपा के इसी प्लान का हिस्सा है। इस सबके जरिए वो अपनी 'हिंदू राष्ट्र' योजना को लागू करना चाहते हैं।

Chidambaram attack modi govt They want to somehow implement Hindu Rashtra

गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर है और उसकी नीतियों ने देश को अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा, बीजेपी जब से सत्ता में आई है वह एनपीआर, सीएए और एनआरसी जैसे विषयों पर अपना ध्यान लगाए है। केंद्रित कर रही है। वे किसी तरह से मुल्क को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। अगर हिंदू राष्ट्र लागू हुआ तो इससे ना केवल मुस्लिमों का नुकसान होगा बल्कि दलितों का नुकसान भी होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों को सरकार बनाम मुस्लिम की तरह देखा जाए, भाजपा यही चाहती है। इन्हें ऐसे ना देखें।

नागरिकता कानून पर प्रदर्शन करने के लिए जर्मनी के छात्र को वापस भेजे जाने पर भी उन्होंने विरोझ जताया है। उन्होंने कहा, विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर छात्र ने हमें यह याद दिलाया कि आईआईटी मद्रास जर्मन सरकार की मदद से बनी थी। हमें यह याद कराने के लिए उसे धन्यवाद कहना चाहिए लेकिन उसे देश छोड़कर जाने के लिए कह दिया गया। आईआईटी निदेशक कहां गए? क्या वह सेवानिवृत्त हैं? क्या वह छुट्टी पर हैं?

चिदंबरम लगातार मौजूदा सरकार की नीतियों को लेकर उस पर हमलावर हैं। नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर जैसे मुद्दों के अलावा अर्थव्यवस्था के मामले पर भी चिदंबरम लगातार मोदी सरकार को पूरी तरह फेल कह रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+