संसद की कैंटीन में महंगी हुई चिकन करी, नहीं मिलेगा सस्ता खाना
नई दिल्ली। देश की संसद की कैंटीन में खाना अब नये साल से महंगा हो जाएगा। अब यहां खाना खाने वालों को तीन गुना अधिक कीमत चुकानी होगी।

हाल ही में उठे तमाम विवाद के बाद संसद की कैंटीन में खाने पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया गया है। अब यह कैंटीन नो प्रॉफिट नो लॉस पर चलेगी
नये दाम के बाद वेज थाली जो 18 रुपए में मिलती वह अब 30 रुपए की जबकि नॉन वेज थाली 33 की जगह 60 रुपए की मिलेगी। वहीं चिकन करी जोकि पहले 29 रुपए की मिलती थी वह अब 40 रुपए की मिलेगी। बढ़ी कीमतों को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के निर्देश पर लागू किया गया है।
बढ़ी हुई कीमतों का असर लोकसभा और राज्यसभा में काम करने वाले कर्मचारी, अधिकारी, सांसद सहित मीडियाकर्मी, अतिथियों और आगंतुकों पर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications