राजन की गिरफ्तारी के लिए शकील ने ठोंकी अपनी पीठ लेकिन बोला मार डालूंगा
मुंबई/बैंकॉक। सोमवार को इंडोनेशिया के बाली में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की गिरफ्तारी को लेकर उसके कट्टर दुश्मन छोटा शकील ने काफी अजीबो-गरीब बयान दिया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक छोटा शकील ने कहा है कि राजन की गिरफ्तारी उसके कारण हुई है।
बहुत जल्द भारत आयेगा मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन
लेकिन उसे चैन तब ही मिलेगा जब वो खुद राजन को मार देगा, छोटा शकील ने कहा है कि राजन पुलिस के हाथों सिर्फ इसलिए लग पाया क्योंकि उसके साथी में एक गद्दार हो गया।
शकील को भारत सरकार पर भरोसा नहीं
मालूम हो कि छोटा शकील इससे पहले दो बार राजन को मारने की साजिश रच चुका है लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया। शकील ने साफ लफ्जों में कहा है कि उसे भारत सरकार पर कतई भरोसा नहीं है इसलिए वो उसे मारकर ही दम लेगा।













Click it and Unblock the Notifications