छत्तीसगढ़ के स्कूल में बच्चों को बांट दी जहरीली टॉफी
बिलासपुर। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न ठाकुर हत्याकांड की गुत्थी अब तक सुलझी नहीं है। इसके साथ ही स्कूलों की आदत भी नहीं सुधरी है। प्रद्युम्न हत्याकांड के बादसुप्रीम कोर्ट से लेकर सरकारों तक ने यह सुनिश्चित करने की बात की बच्चे स्कूल में सुरक्षित रहें। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की तमाम गाइडलाइंस और घटनाओं से भी स्कूल सबक लेते नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ का है जहां बच्चों में जहरीली टॉफियां बांट दी गई। जिसे खाकर कई बच्चे बीमार हो गए। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन मामला यही नहीं खत्म होता है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है, जहां के घुरू अमेरी प्राथमिक स्कूल में दो अज्ञात बाइक सवारों ने स्कूल के बच्चों में प्रसाद कह कर टॉफी बांट दिया। टॉफी खाने के बाद एक-एक कर के 12 बच्चे बेहोश हो गए।

जब बच्चों से इस बारे में पूछा गया तो पता चला कि उन्हें किसी बाइक सवार ने प्रसाद के नाम पर टॉफी खिला दिया। जिसे खा कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के बारे में जानकारी के बारे में पता चलते हीकलेक्टर पी दयानंद, एसपी मयंक श्रीवास्तव, डीईओ हेमंत उपाध्याय समेत प्रशासन मौके पर पहुंचा।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। पुलिस इस छानबीन में लगी है कि बच्चों को जहरीली टॉफी देने वाले कौन लोग थे?












Click it and Unblock the Notifications