Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ की 72 सीटों पर वोटिंग आज, सुरक्षा चाक-चौबंध

रायपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच में छत्तीसगढ़ की 72 सीटों पर आज वोट डाले जायेंगे। आज 843 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला एक करोड़ उन्तालीस लाख 75 हजार 472 मतदाता करेंगे। वोटिंग के सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर वाले इस राज्य में आज राज्य के चर्चित चेहरों प्रभावशाली मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे की इज्जत दांव पर लगी है।

मतदान केंद्रों की सुरक्षा की बात करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार कुजूर ने कहा नक्सलियों के मद्देनजर हर मतदान केंद्र में भारी सुरक्षाबल तैयार किया गया है। इससे पहले 18 सीटों पर 11 नवंबर को ही वोटिंग हो चुकी है।

इस बीच आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में एक मतदान केन्द्र ऐसा भी है, जहां मतदान करने वाले केवल दो मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने भी बकायदा इन दोनों के लिए अलग से मतदान केन्द्र बनाया है, ताकि जनता के बीच मतदान के मौलिक अधिकार का संदेश भी जा सके।

कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत तहसील के अन्तर्गत सेराडांड गांव में केवल दो लोग निवास करते हैं। उनके नाम मतदाता सूची में है। यहां पर निर्वाचन आयोग ने उनके लिए एक मतदान केन्द्र स्थापित किया है। मतदान केन्द्र में एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

इस गांव में पहुंचने के लिए मतदान दलों को पांच से छह किलोमीटर पैदल जाना पड़ेगा। इसके अलावा इस इलाके में ऐसे कई गांव हैं, जहां 25 और 20 की संख्या में मतदाता रहते हैं। निर्वाचन आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और मतदान कराने के लिए कमर कस ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+