नसबंदी कांड: मृत महिलाओं के बच्चों का लालन-पालन करेगी रमन सिंह सरकार
बिलासपुर
जिले में सरकारी नसबंदी में मृत महिलाओं के बच्चों को छत्तीसगढ़ सरकार अनाथ नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने घोषणा की है कि नसंबदी आपरेशन के बाद मृत मांओें के बच्चों को गोद लेकर उनका लालन-पालन सरकार करेगी। महिलाओं के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का पूरा खर्च उठाया जाएगा।इतना ही नहीं सभी बच्चों के नाम पर दो-दो लाख रुपए एफडी भी की जाएगी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>मुख्यमंत्री ने रमन सिंह ने एक बैठक के दौरान कहा कि इस दर्दनाक कांड का उन्हें बहुत दुख है। बच्चों की आयु 18 वर्ष होने तक आपोलो अस्पताल में उनका इलाज भी मुफ्त कराया जाएगा। कहा कि सभी बच्चों को हेल्थ कार्ड मिलेगा, हेल्थ कार्ड से वह अपना मुफ्त इलाज करा पाएंगे।
सरकार
की ओर से आयोजित नसबंदी शिविर में ऑपरेशन कराने के बाद अभी तक 13 महिलाओं की मौत हो चुकी है और 122 महिलाओं का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।











Click it and Unblock the Notifications