भिलाई स्टील प्लांट के बीएसपी गैस पाइप लाइन में विस्फोट, 9 की मौत

Recommended Video

    Bhilai Steel Plant में धमाके से लगी भीषण आग, कई लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्‍टील प्‍लांट में मंगलवार को एक बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में 9 कर्मचारियों की मरने और 14 के घायल होने की खबर है। घायलों में कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए जिनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घायलों को भिलाई में ही एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

    भिलाई स्टील प्लांट के बीएसपी गैस पाइल लाइन में विस्फोट, 5 की मौत


    जानकारी के मुताबिक कोको ओवन में गैस सप्लाई करने वाली पाइप में दो विस्फोट हुए हैं। हालांकि अभी विस्फोट होने के कारणों के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। धमाके के तुरंत बाद प्‍लांट के आला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। आपको बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट में कई वर्षों से मेंटेनेंस कार्य में विलंब होने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

    गौरतलब है कि 2 जून 2018 को ब्लास्ट फर्नेश में हुए बड़े हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद यह दूसरी बड़ी दुर्घटना मानी जा रही है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र में काम कर रहे कर्मियों के परिजन गेट पर पहुंचकर हंगामा करने लगे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+