Chhattisgarh News: रसमरा में स्टील फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, एक वर्कर की जलकर मौत
छत्तीसगढ़ में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टील फैक्ट्री में रविवार को विस्फोट के बाद एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। यह विस्फोट रासमरा स्थित रायपुर स्टील प्लांट में उस समय हुआ जब स्टील को पिघलाने का काम चल रहा था।
फैक्ट्री में कम से कम 100 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। घायलों को भिलाई के एक अस्पताल ले जाया गया है। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि यह विस्फोट दुर्ग जिले में स्टील पावर प्लांट में हुआ। विस्फोट में एक वर्कर की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट शनिवार देर रात दो बजे हुआ था। लेकिन विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विस्फोट होते ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्लांट में पिघली हुई धातु फैलने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो अन्य मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications