कौन बनवा रहा है छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार, देखिए सभी EXIT Poll एक जगह
Recommended Video

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को हुआ। नक्सलियों की धमकियों के बावजूद लोगों ने बड़े पैमाने पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। छत्तीसगढ़ के 8 सर्वे में भाजपा 4 और कांग्रेस 4 पर आगे है। पिछली बार भाजपा ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं। बसपा के खाते में एक ही सीट आई थी, लेकिन उसका वोट प्रतिशत 4.4% रहा था। बसपा और जोगी की छजकां के बीच इस बार गठबंधन है। इसलिए राज्य में मतों के प्रतिशत में अतंर देखने को मिल सकता है।

इंडिया न्यूज नेता के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में त्रिशंकु विधानसभा
इंडिया न्यूज नेता के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में त्रिशंकु विधानसभा बनती हुई दिखाई दे रही है। लगातार 15 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज रमन सिंह की बीजेपी को 43 सीट मिल रही हैं जबकि बहुमत के लिए 46 सीटों की दरकार है। वहीं कांग्रेस के खाते में 40 सीटें आती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 7 सीटें आती दिख रही है। रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है। हालांकि उसे 40-48 सीट मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस को 37-43 सीट मिल रही है। जबकि बसपा और अजीत जोगी के गठबंधन को 5-6 और अन्य को 0-1 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। रिपब्लिक-सी वोटर के सर्वे में बीजेपी बहुमत से थोड़ी दूर दिख रही है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 35-43, कांग्रेस को 42-50 जबकि अजीत जोगी और बसपा के गठबंधन को 3-7 सीट मिलता दिख रहा है।

बीजेपी को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है।
टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 46, कांग्रेस को 35, बीएसपी-जोगी गठबंधन को 7 और अन्य को 2 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। इंडिया टूडे के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलती हुई दिख रही है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 21-31 सीट और कांग्रेस को 55-65 सीट मिल रहे हैं जबकि जोगी-मायावती गठबंधन को 4-8 सीट मिल रहे हैं। इंडिया टूडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।

रमन सिंह चौथी बार सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होते दिख रहे हैं
एबीपी न्यूज़-लोकनीति सीएसडीएस का एग्जिट पोल में रमन सिंह चौथी बार सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होते दिख रहे हैं। बीपी न्यूज़-लोकनीति सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी 48 से 56 सीटें जीत सकती है यानी 52 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 32 से 38 सीटें यानी 35 सीटें जीत सकती है। हालांकि कांग्रेस पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद सत्ता से दूर दिख रही है। अजीत जोगी और मायावती का गठबंधन सूबे में कुछ कमाल नहीं करता दिख रहा है। ये गठबंधन 2 से 4 यानी 3 सीटों पर सिमटता दिख रही है।

कांग्रेस को 50 सीटों पर जीत मिल सकती है
टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 50 सीटों पर जीत मिल सकती है, जिसमे 8 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। वहीं भाजपा की बात करें तो उसके खाते में 36 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि 8 सीटें कम ज्यादा हो सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही हैं, जिसमे तीन सीटें उपर नीचे हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications