छत्तीसगढ़: मतगणना के बीच आईईडी धमाका, एक CRPF जवान की मौत
विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान छत्तीसगढ़ में हादसा हो गया। सुकमा के चिंतागुफा में आईईडी धमाका हुआ जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई।
रायपुर। विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान छत्तीसगढ़ में हादसा हो गया। सुकमा के चिंतागुफा में आईईडी धमाका हुआ जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक जवान को हेलीकॉप्टर के जरिये रायपुर लाया जा रहा था, जब उसने दम तोड़ दिया। छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है।

सुकमा के चिंतागुफा में धमाका करीब दोपहर तीन बजे के आसपास तब हुआ जब जवान अपने बेस कैंप वापस लौट रहे थे। इस धमाके में एक जवान, कांस्टेबल जनरल ड्यूटी संजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को हेलीकॉप्टर के जरिये रायपुर लाया जा रहा है, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर पार्टी विधायक ने कहा- सब एससी/एसटी एक्ट के कारण हुआ
छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनावों की मतगणना हो रही है। इसी के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना के भी चुनावी नतीजे आज ही आएंगे। शुरुआती रुझानों में अभी तक हिंदी पट्टी के तीनों ही राज्यों में कांग्रेस आगे चल रही है।
ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: पांचों राज्यों की मतगणना के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications