एक नवजात के साथ खूब वायरल हो रही है रमन सिंह की ये तस्वीर, जानिए कौन है ये बच्ची
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक नवजात बच्ची को अपनी गोद में लिए इस तस्वीर को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। मुख्यमंत्री जी की इस तस्वीर के पीछे एक बहुत ही बड़ी बात है। इस तस्वीर में जो बच्ची है वो और कोई नहीं, बल्कि उनके घर आई नन्हीं परी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक नवजात बच्ची को अपनी गोद में लिए इस तस्वीर को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। मुख्यमंत्री जी की इस तस्वीर के पीछे एक बहुत ही बड़ी बात है। इस तस्वीर में जो बच्ची है वो और कोई नहीं, बल्कि उनके घर आई नन्हीं परी है।

रमन सिंह के बेटे और लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। घर में पोती के आने की यही खुशी रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनकी तस्वीर पर अब तक हजारों लाइक और शेयर आ चुके हैं। घर में लक्ष्मी के आगमन पर उन्हें चारों तरफ से बधाईयां मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपनी पोती के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा, 'आज ईश्वर की असीम कृपा से मेरे घर पोती के रूप में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। एक दादा के लिए पोती को गोद में उठाने से बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती।'
वहीं बेटे अभिषेक सिंह ने लिखा, 'घर-आँगन में एक नई मुस्कान आई है, मधुर किलकारी के साथ एक नन्हीं परी आई है. ईश्वर के आशीर्वाद से लक्ष्मी के रूप में घर में बिटिया का आगमन हुआ है. एक बेटी का पिता बनने पर आज मन बहुत प्रसन्न है. अपनी बिटिया के लिए आप सभी से स्नेह-आशीष का अभिलाषी हूँ.'
ये भी पढ़ें: जेल के अंदर घुट रहा राम रहीम, बाहर डेरा सच्चा गिन रहा अपनी आखिरी सांसें












Click it and Unblock the Notifications