बिलावल भुट्टो के बयान पर भड़के छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बोले- यह देश की बात है, मोदी हमारे PM हैं

bhupesh baghel

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को लेकर विवादित टिप्पणी की उसपर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि मैं बिलावल भुट्टो के बयान की आलोचना करता हूं, उन्हें करारा जवाब दिया जाना चाहिए। किसी को भी हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन यह देश की बात है, मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। गौर करने वाली बात है कि बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर काफी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए उन्हें हत्यारा बताया था।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो ने कहा था ओसामा बिन लादेन मर गया है लेकिन गुजरात का हत्यारा जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है। उन्हें अमेरिका में आने से प्रतिबंधित किया गया था। वह आरएसएस के प्रधानमंत्री हैं, विदेश मंत्री भी आरएसएस के हैं। आखिर क्या है आरएसएस। आरएसएस की विचारधारा हिटलर की एसएस से प्रेरित है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण कर रहे थे, लेकिन आरएसएस गांधी को नहीं मानता, उनकी विचारधारा को नहीं मानता। वह गांधी को भारत की नींव रखने वाला नहीं मानते हैं, बल्कि गांधी की हत्या करने वाले गोड़से को मानते हैं। गुजरात के लोगों से पूछिए, कश्मीर के लोगों से पूछिए भारत में आतंकवाद कौन बढ़ा रहा है, वो कहेंगे कि गुजरात का हत्यारा कश्मीर की हत्या कर रहा है। मैं कोई काल्पनिक बात नहीं कर रहा है, मैं आज की बात कर रहा, भारत के प्रधानमंत्री ने ऐसे लोगों को माफ कर दिया, जिन लोगों नो लोगों की हत्या की, उनका रेप किया।

दरअसल भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि आतंकवाद का केंद्र पाकिस्तान है और यह पूरी दूनिया जानती है। दुनिया भूली नहीं है कि आतंकवाद कहां से आता है, कई आतंकी गतिविधियों में किसका हाथ होता है। इससे पहले बिलावल ने यूएन में कश्मीर का राग अलापा था, जिसपर पलटवार करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था हम यह नहीं भूल सकते हैं कि आतंकी नेटवर्क अभी भी मौजूद हैं, खासकर कि दक्षिण एशिया में। हम एक बार फिर से न्यूयॉर्क का 9/11, मुंबई का 26/11 नहीं होने दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+