भूपेश बघेल बोले- काला धन, सांप्रदायिकता, उग्र राष्ट्रवाद का गठजोड़ बनाया जा रहा

का मोदी पर हमला,

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि जो लोग जनता से चौकीदार बनने का वादा कर सत्ता में आए, वो आज तानाशाही कर रहे हैं। गुरुवार को सात दिन तक चली राज्यस्तरीय 'गांधी विचार यात्रा' रायपुर में खत्म हुई। यात्रा के खत्म होने पर हुए कार्यक्रम में बघेल ने नाम लिए बिना जमकर नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला।

Bhupesh Baghel, chhattisgarh, congress, bjp, raman singh, narendra modi, भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़, कांग्रेस, भाजपा

कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने कहा, खुद को सामाजिक मूल्यों का पैरोकार बताने वाले चौकीदार बनकर आए लोग तानाशाह बनकर सामने आ रहे हैं। विचारवान लोग सवाल करते हैं तो ये घबरा जाते हैं और राष्ट्रद्रोह का सार्टिफिकेट बांटते हैं। इन्हें सवाल करने वाले नहीं, बल्कि भीड़ चाहिए। इसलिए काले धन, उन्माद और धार्मिकता को बड़ी दुकान में बदल दिया है, धर्म को कर्मकांड और चमकीले हाईटेक आयोजन में बदल दिया गया है।

बघेल ने कहा, काला धन, सांप्रदायिकता और उग्र राष्ट्रवाद का जो घालमेल किया जा रहा है, इसे लोगों को समझना चाहिए। ये गरीब और मेहनतकश लोगों को कमजोर करने की कोशिश है। इस गठजोड़ को बेनकाब किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि गांधी ने अहिंसा, गाय और ध्वज को अपनाते हुए गंभीर राष्ट्रवाद की बात की। गांधी का राष्ट्रवाद किसानों को उसके हक, नारी को सम्मान, मैला ढोने वालों को सम्मान देता है। गांधी ने सब को जोड़ने का काम किया, यही गांधी का राष्ट्रवाद है। बघेल ने महात्मा गांधी के बारे में बात करते हुए कहा, गांधी जी का अहिंसा पर अटूट विश्वास था लेकिन अहिंसा महात्मा गांधी की खोज नहीं है। अहिंसा को उससे बहुत पहले बुद्ध, महावीर ने भी अपनाया था, अहिंसा भारत की परंपरा में है। गांधी की अहिंसा व्यक्ति के लिए नहीं, आम जनता के लिए थी। गांधी दुबले-पतले थे, लेकिन उन्होंने पशुबल के सामने आत्मबल को खड़ा किया। अहिंसा को उन्होंने अंग्रेजों की तोपों के सामने खड़ा कर दिया और कामयाब भी हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+