छत्तीसगढ़ चुनाव: प्रत्याशी दस हजार के सिक्के लेकर पर्चा भरने पहुंचा, गिनने में छूटे कर्मचारियों के पसीने

छत्तीसगढ़ चुनाव: प्रत्याशी पर्चा भरने को लेकर पहुंचा दस हजार के सिक्के

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूससे चरण के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं। शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा पर एक ऐसा प्रत्याशी पर्चा भरने पहुंचा, जिसने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं कलेक्ट्रेट में मौजूद दूसरे लोगों का ध्यान भी इस प्रत्याशी ने खींचा। कवर्धा विधानसभा से सुनील साहू ने पर्चा भरने के साथ जमानत राशि के तौर पर जमा कराने लिए जो 10 हजार रुपए लाए, वो पूरी राशि एक-एक और दो-दो के सिक्कों में थी।

थैलियों में भरकर लाए सिक्के

थैलियों में भरकर लाए सिक्के

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने वाले सुनील साहू करीब 50 लोगों के साथ पहुंचे। उनके साथ आए कई लोग थैलियों में सिक्के भरे हुए थे। नामांकन पत्र लेने के लिए जब सुनील ने चिल्लर दी तो कर्मचारियों ने उनसे बड़े नोट देने की बात कही। कर्मचारियों के चिल्लर लेने से इनकार पर मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा।

जिलाधिकारी के कहने पर ली चिल्लर

जिलाधिकारी के कहने पर ली चिल्लर

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को चिल्लर लेने को कहा तो कर्मचारियों ने चिल्लर को गिनना शुरू किया। देर तक कर्मचारी चिल्लर गिनते रहे और रुपए जमा करने के बाद नामांकन पत्र सुनील को दिया। सुनील साहू का कहना है कि वो चुनाव लड़ सके इसके लिए उसके पूरे मोहल्ले ने दो-दो पांच-पांच रुपए इकट्ठा कर उसे दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण में 12 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे। शुक्रवार से प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले 72 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया है, जो 2 नवंबर तक जारी रहेगा। पहले चरण में बस्तर संभाग की 12 और राजनंदगांव जिले की छह सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+