छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जारी किया पार्टी का घोषणा-पत्र, रखे गए हैं 36 लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राहुल गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि इस घोषणा पत्र को बिल्कुल नए ढंग से तैयार किया गया है। इसी तर्ज पर गुजरात में भी घोषणा पत्र तैयार किया गया था। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 36 लक्ष्य रखे गए हैं। जिसमें किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग वादे किए गए हैं।

Chhattisgarh assembly elections 2018: Congress releases manifesto read promises made by the party

इसके अलावा घोषणा पत्र में स्मार्ट कार्ड को लेकर भी दावा किया गया है। सरकार बनने पर 1 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया गया है। इसके साथ-साथ किसानों का कर्ज माफ करने की बात भी की गई है। बता दें कि राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है।

इसके अलावा चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपए और मक्के का समर्थन मूल्य 1700 रुपए करने का वादा किया है। घोषणा पत्र में घरेलू बिजली बिल की दर को आधा करने, शहरी और ग्रामीण परिवारों को आवास सुरक्षा, सभी वर्ग के लोगों को 1 रुपए प्रति किलो की दर से प्रतिमाह 35 किलो चावल देने की बात भी कही गई है। वही राजीव मित्र योजना के तहत 10 लाख बेरोजगारों को मासिक अनुदान देने का प्रावधान भी किया गया है।

थाने में महिला सेल का गठन

इसके अलावा महिला सुरक्षा को लेकर भी वादे किए गए हैं। हर पुलिस थाने में महिला सेल का गठन का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं अल्पसंख्यत लोगों के लिए नौकरी और व्यापार में अवसर बढ़ाने, स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार के तरहत 6 मेडिकल कॉलेजों को मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में तब्दील करने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+