छत्तीसगढ़: कांग्रेस के इस उम्मीदवार ने रचा इतिहास, इतने बड़े अंतर से जीता कि टूटा अजित जोगी का रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए बड़ी खुशी लेकर आए हैं। 15 सालों का वनवास खत्म कर पार्टी यहां अपनी सरकार बनाने जा रही है। इस बड़ी जीत में कवर्धा विधानसभा सीट से जीतने वाले कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने भी जीत का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए बड़ी खुशी लेकर आए हैं। 15 सालों का वनवास खत्म कर पार्टी यहां अपनी सरकार बनाने जा रही है। इस बड़ी जीत में कवर्धा विधानसभा सीट से जीतने वाले कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने भी जीत का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। उन्होंने 59 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया। इससे पहले इतने बड़े अंतर से जीत अजित जोगी ने दर्ज की थी।

Mohammad Akbar

छत्तसीगढ़ की कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस के मोहम्मद अकबर ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के अशोक साहू को 59,038 वोटों से हराया। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर इतने बड़े अंतर से किसी उम्मीदवार ने जीत दर्ज नहीं की। छत्तीसगढ़ में इससे पहले इतनी बड़ी जीत अजित जोगी के नाम दर्ज थी, जिसे इस बार 4 उम्मीदवार ने तोड़ दिया। जहां अकबर इतने अंतर से जीते, वहीं चार और कांग्रेस उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशियों को 50 हजार से ज्यादा अंतर से हराया है।

ये भी पढ़ें: फीकी हो गई 'ब्रांड मोदी' की चमक, बढ़ रहा पीएम पर खतरा: न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स

इसमें किस्मतलाल, द्वारिकाधीश यादव, अमितेश शुक्ल और कुवरसिंह निषाद शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी को 90 में से 68 सीटें मिली हैं। वहीं पिछले 15 सालों से सत्ता में काबिज भाजपा को केवल 15 सीटों से संतुष्टि करनी पड़ी। छत्तीसगढ़ में बसपा ने 2 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) ने 5 सीटें जीती हैं।

ये भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- ताली कैप्टन को तो गाली भी कैप्टन को

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+