शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- ताली कैप्टन को तो गाली भी कैप्टन को
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पूछा कि अब बताया जाए कि कौन 'पप्पू' है और कौन 'फेंकू'।
Recommended Video


नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पूछा कि अब बताया जाए कि कौन 'पप्पू' है और कौन 'फेंकू'। सिन्हा का ये निशाना सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ताली कैप्टन को तो गाली भी कैप्टन को। सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तीन राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर बधाई भी दी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, 'सर जी! अब कृपया बताएं कि कौन 'पप्पू' है और कौन असली 'फेंकू' बन गया। हमारे चार्मिंग राहुल गांधी ने एक बार फिर अपना करिश्मा लोगों को दिखा जिया। सर जी, 'ताली कैप्टन को तो गाली भी कैप्ट को!' राहुल गांधी आप ऐसा नहीं सोचते?' सिन्हा ने आगे पीएम मोदी को उनके 'कांग्रेस की विधवा' वाली टिप्पणी पर भी घेरा।

राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम को दी जीत की बधाई
उन्होंने लिखा, 'और उनकी मां, जिन्हें आपे ऐसे नाम से पुकारा था जो असंवैधानिक, अनैतिक और अवैध है, एक सबसे अपमानजनक शब्द - विधवा, ने एक बड़ी बात साबित कर दी? इस टिप्पणी की निंदा की गई है और निश्चित रूप से किसी ने भी इसकी सराहना नहीं की है।' शत्रुघन सिन्हा ने आगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम को जीत की बधाई दी। सिन्हा ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल, आरके आनंद और केसी वेणुगोपाल को अपनी शुभकामनाएं दीं।

पांचो राज्यों में बुरी तरह हारी भाजपा
इससे पहले मंगलवार को मतगणना के बाद शत्रुघन सिन्हा ने इसे सत्य की जीत बताया था। उन्होंने मंगलवार को कहा था, 'कहीं खुशी कहीं गम! क्या मैंने आपको आगाह नहीं किया था! क्या सच सामने नहीं आता है? जोरदार चोट...आखिरकार सच्चाई जीत गई है। उन्होंने आगे लिखा सभी लोगों को जीत की हार्दिक बधाई।' पांच विधानसभा चुनावों में भाजपा एक भी राज्य में जीत नहीं दर्ज कर पाई। जहां राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी, तो वहीं तेलंगाना में टीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ बहुमत से जीती।












Click it and Unblock the Notifications