सुबह पांच बजे पति बोला- चाय बना दो, पत्नी ने दो बच्चों समेत खुद को लगाई आग

धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरीय ब्लॉक के अर्सिया गांव में एक युवती ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आग में महिला 80 फीसदी तक झुलस गई है, वहीं एक बच्चे की मौत हो गई। महिला और उसके एक बच्चे की हालात गंभीर बनी हुई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने घर की कलह के कारण आग लगाई।

सुबह पांच बजे पति ने मांगी चाय

सुबह पांच बजे पति ने मांगी चाय

पुलिस ने एक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि महिला ने अपने पति से तंग आकर आग लगाई। महिला का पति रोज सुबह पांच बजे उठकर उसे चाय बनाने को कहता था।

घर की कलह के कारण महिला ने लगाई आग

घर की कलह के कारण महिला ने लगाई आग

पुलिस ने बताया कि महिला का पति राजेश ने रोजाना सुबह अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए कहता था। बुधवार सुबह भी राजेश ने अपनी पत्नी खेमलता को सुबह पांच बजे चाय के लिए जगा दिया। पति की बात सुनकर पत्नी तनाव में आ गई और उसके पास सो रहे दोनों बच्चों और खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। खुद पर आग लगाने के बाद महिला चीखने लगे। शो सुनकर राजेश की नींद भी खुल गई।

पति राजेश भी आग में झुलस गया

पति राजेश भी आग में झुलस गया

पति राजेश में आगे बुझाने की कोशिश की, जिसमें उसका चेहरा, हाथ, पेट आग में झुलस गया। आग में दो साल के बेटे डेविड की मौके पर ही मौत हो गई। आग की घटना की जानकारी मिलती ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो साल के बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+