राष्ट्पति रामनाथ कोविंद, राहुल गांधी, केजरीवाल ने देशवासियों को छठ पर्व पर दी बधाई

नई दिल्ली। बिहार सहित उत्तर भारत और देश के अलग-अलग हिस्सों में आज लोग छठ पर्व के मौके पर सूर्य भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस बीच देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आस्था के इस महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा, आस्था के पावन महापर्व, छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि इस वर्ष छठ मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे। आइए, छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं।

ramnath

वहीं कांग्रेस नेता और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने भी लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, एक ऐसा व्रत-पूजन जो उगते और डूबते सूरज दोनों का ही महत्व दर्शाता है: छठ पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को छठ पर्व की बधाई देते हुए लिखा, भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। छठी मईया आप सबकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करें, आप स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें।

मनोवांछित फल देने वाले इस पर्व को पुरुष और महिला समान रूप से मनाते हैं, परंतु आम तौर पर व्रत करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक होती है। प्राचीन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अनुपम महापर्व को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। छठ पूजा का प्रारंभ महाभारत काल के समय से देखा जा सकता है। छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए भगवान सूर्य की अराधना की जाती है। व्रत करने वाले मां गंगा और यमुना या किसी नदी या जलाशयों के किनारे अराधना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+