पाकिस्तान को नीचा दिखाने के चक्कर में हम ने खुद को बर्बाद कर लिया, चेतन भगत ने गिनाए 6 कारण
नई दिल्ली। लेखक चेतन भगत ने कहा है कि हमने अपना बहुत सारा नुकसान इसलिए किया है क्योंकि हमारा ध्यान पाकिस्तान को नीचा दिखाने पर ज्यादा है। चेतन भगत ने ट्वीट कर छह वो वजह बताई हैं, जिनके चलते खासतौर से भारत की अर्थव्यवस्था हाल के दिनों में पटरी से उतरी है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान, मुसलमान और सरकार से सवाल ना करने जैसी वजह बताई हैं।

हमारी अर्थव्यवस्था की दुर्दशा की ये 6 वजह
चेतन भगत ने ट्वीट कर लिखा, हमने अपनी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि-
- हम पाकिस्तान को नीचा दिखाने की कोशिश में ज्यादा लगे रहते हैं।
- हम मुसलमानों पर एक होने और उनकी तमाम चीजों के बारे में ज्यादा ही सोचते हैं।
- हम सरकार से सवाल करने और उसकी जवाबदेही तय करने की बजाय उनकी पूजा करते हैं।
- आउटडेटेड इकोनॉमिक्स
- हमें लगता है कि सभी दुख भगवान के दिए हुए हैं।
- हम रिएलिटी चेक ट्वीट को भी ट्रोल करने लगते हैं।

सरकार के पास बस चुनाव जीतने का हुनर
चेतन भगत के इस ट्वीट पर एक पत्रकार ने लिखा कि एक और वजह है और वो ये है कि सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इस पर रिप्लाई करते हुए चेतन ने लिखा- सरकार के पास बस एक शानदार योजना है कि चुना कैसे जीतते रहना है, क्योंकि वे लोगों जो चाहते हैं उसे देने में वो माहिर हैं। मुझे लगता है कि लोग अर्थव्यवस्था की परवाह ही नहीं करते हैं।
दूसरे ट्वीट में चेतन ने लिखा- अगर अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं है, तो मैं कहता हूं कि यह अच्छे आकार में नहीं है। इसमें सुधार हो और इसे बेहतर बनाया जाए। मुझे उम्मीद है कि हम भी ऐसा करेंगे। हालांकि सिर्फ इसलिए कि मैंने कुछ ऐसा कहा है जिसे आप सुनना नहीं चाहते हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि मैं दूसरे पक्ष में चला गया। मैं स्वतंत्र रूप से सोचता हूं।

लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय है चेतन
चर्चित लेखक चेतन भगत अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते रहते हैं। देश में कोरोना वायरस की तैयारियों और लॉकडाउन को लेकर भी चेतन लिखते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- लॉकडाउन अमीरों का खेल है। अमीर आदमी बीमार हो तो छुट्टी ले कर महीना घर बैठ सकता है। गरीब के पास वो विकल्प नहीं है। ठीक उसी तरह अमीर देश लंबा लॉकडाउन कर सकते हैं। गरीब देश के पास वो विकल्प नहीं है।
देश में कोरोना के केसों को लेकर दो दिन पहले उन्होंने लिखा था- 5 हजार केस प्रतिदिन के हिसाब से नए मामलों को लेकर भारत चौथे स्थान पर है। कुछ 95 हजार कोरोना केस को लेकर भारत विश्वस्तर पर 11वें स्थान पर है। अगर महाराष्ट्र एक देश होता तो वह अपने कुल कोरोना केस के कारण विश्वस्तर में 21वें स्थान पर होता। वहीं मुंबई एक देश होता तो वह अपने कुल केस के हिसाब से वैश्विक स्तर पर करीब 30वें स्थान पर होता।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications