‘पहले रायबरेली जीतें राहुल गांधी’, शतरंज के शहंशाह कास्परोव ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?

राहुल गांधी ने इस बार अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राहुल के इस फैसले को बीजेपी मुद्दा बना रही है तो वहीं, कांग्रेस के नेताओं ने इसे शतरंज की एक चाल करार दिया है। कांग्रेस नेताओं ने राहुल को शतरंज का एक माहिर खिलाड़ी भी बताया है।

शतरंज को लेकर इस बयानबाजी के बीच अब 'असली' शतरंज खिलाड़ी की एंट्री हुई है। रूस के शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव का राहुल गांधी पर किया गया कमेंट वायरल हो गया है। गैरी ने राहुल को रायबरेली से जीतने पर ध्यान देने को कहा है। राहुल गांधी ने 3 मई को ही रायबरेली से नामांकन दाखिल किया है।

garry-kasparov-rahul-gandhi

कास्परोव ने X पर लिखा, 'पुरानी रवायत कहती है कि शीर्ष पर चुनौती देने से पहले आपको रायबरेली से जीतना चाहिए।' हालांकि, बाद में शतरंज खिलाड़ी ने एक और पोस्ट में लिखा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा यह छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में एक्सपर्ट के तौर पर नहीं देखा जाएगा।

दरअसल गैरी कास्परोव का तंज एक एक्स यूजर के जवाब में आया था। एक्स यूजर ने एक पोस्ट में भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद और गैरी कास्परोव को टैग कर लिखा- बहुत राहत महसूस कर रहा हूं कि आप दोनों ने जल्द ही संन्यास ले लिया और उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा का सामना नहीं करना पड़ा।

इसके जवाब में कास्परोव ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि राहुल को पहले रायबरेली से जीत दर्ज करने के बारे में सोचना चाहिए। कास्परोव के इस जवाब पर फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने चुटकी लेते हुए मेघालय में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक वीडियो क्लिप शेयर कर उनसे पूछा कि क्या आप इस मूव को हैंडल कर सकते हैं?

इस वीडियो में राहुल एक शख्स से अपने हाथ पर फोन रखने के लिए कहते हैं। जैसे ही वह शख्स फोन रखता है वह झटके में गिरा देते हैं। रणवीर शौरी के इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए गैरी कास्परोव ने लिखा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे छोटे से मजाकिया पोस्ट को भारतीय राजनीति में किसी की वकालत करने या विशेषज्ञता से जोड़कर नहीं देखा जाएगा! कभी मेरे लिए कहा गया था कि मैं 1000 आंखों वाला मॉन्स्टर हूं जो सबकुछ देख सकता है। ऐसे में मैं एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में हाथ आजमाते हुए देखने से नहीं चूक सकता!'

आपको बता दें कि गैरी कास्परोव राजनीति की गहरी समझ रखते हैं। वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी माने जाते हैं। हाल ही में रूस में कास्परोव के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ था। गैरी क्रोएशिया में रहते हैं। गैरी के नाम रिकॉर्ड 255 हफ्तों तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहने का रिकॉर्ड है। वे 1985 में 22 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+